फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रमजान में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर दी जाए रियायत, मौलाना शहाबुद्दीन ने योगी सरकार से की मांग

Mon, 03 Mar 2025 07:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि रमजान में इफ्तार व सहरी के वक्त एलान की जरूरत होती है। ऐसे में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रियायत दी जाए। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इन दिनों धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने का अभियान चल रहा है। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रमजान में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रियायत देने की मांग की है। मौलाना ने कहा कि रमजान शरीफ का महीना शुरू हो चुका है। इसमें इफ्तार व सहरी के वक्त में एलान की जरूरत होती है। ऐसे समय में लाउडस्पीकर अगर नहीं बजेगा तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि रमजान शरीफ के महीने में सहरी और इफ्तार के वक्त मुसलमानों को सहूलियत दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लाउडस्पीकर उतारने में पक्षपात पूर्ण रवैया न अपनाया जाए। हाईकोर्ट का आदेश सबके लिए है सिर्फ यह आदेश मुसलमान के लिए नहीं है। इसलिए इंसाफ पर आधारित काम होना चाहिए, ताकि हुकूमत पर अवाम का भरोसा बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत: तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रिपोर्ट
पीलीभीत के जहानाबाद में नियमों की अनदेखी कर लाउडस्पीकर बजाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जहानाबाद थाने में तैनात एसआई वरुण राणा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि एक मार्च को टीम के साथ गश्त पर थे। कस्बे के मस्जिद काजियान के निकट पहुंचे। मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी।

ये भी पढ़ें- गुलबसा बनी पूजा: सुमित के प्यार में तोड़ दी मजहब की दीवार, मंदिर में लिए सात फेरे; पढ़ें मोहब्बत की नई कहानी

मस्जिद के ऊपर लगे लाउडस्पीकर से तेज आवाज में पढ़ा जा रहा था, जिसकी रिकार्डिंग की गई। आसपास लोगों से बातचीत कर हकीकत को परखा गया। इसके बाद मस्जिद के इमाम अशफाक को बुलाकर बात की। तेज आवाज से संबंधित अनुमति दिखाने पर वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें