फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन मस्जिद विवाद: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- हिंसक प्रदर्शन न करें मुसलमान; शांति बनाए रखने की अपील

Mon, 28 Sep 2026 02:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

उज्जैन में हुए बवाल पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वहां के मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मौलाना रजवी ने कहा कि किसी भी सूरत में हिंसक प्रदर्शन न करें। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुए बवाल पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि वहां के प्रशासन को मस्जिद कमेटी के लोगों से पहले बात करनी चाहिए थी। सहमति बनाने की कोशिश न होने से लोग उत्तेजित हुए और वहां बवाल हो गया।

विज्ञापन




मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बताया कि उज्जैन की यह मस्जिद करीब 600 साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि अचानक नगर निगम और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए। इस कार्रवाई के विरोध में मुसलमान सड़कों पर उतर आए। उन्होंने मस्जिद की सुरक्षा के लिए रात और दिन वहीं डेरा डाल दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: 'आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल चलाना सीखें', अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन ने लड़कियों को दी सलाह

मौलाना बरेलवी ने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने स्थानीय मस्जिद कमेटी के लोगों से बातचीत का रास्ता नहीं अपनाया। इस कारण स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा भड़क गया और स्थिति बिगड़ गई। कहा कि मुसलमान संयम से काम लें। शांति बनाए रखें। कानून के दायरे में रहकर प्रदर्शन करें।

विज्ञापन

'हिंसा से बचें, कानूनी दायरे में करें प्रदर्शन'
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जोर देकर कहा कि हिंसा किसी भी मुद्दे का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंसक प्रदर्शन से बहुत सारी नई समस्याएं पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का कानूनी अधिकार है। मगर ये तमाम चीजें कानून के दायरे में रहकर ही होनी चाहिए। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का आग्रह किया।

उज्जैन के मुसलमानों से विशेष आग्रह
बरेली के मौलाना ने खास तौर पर उज्जैन के मुसलमानों से अपील की है। उन्होंने सभी से अमन और शांति बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने सांप्रदायिकता के माहौल से बचने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी सूरत में हिंसक प्रदर्शन न करें। उन्होंने कहा कि एकजुटता और शांति से ही समाधान संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें