हर किसी को करना चाहिए योग
उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर व्यक्ति अपने जिस्म को बीमारियों से दूर रखने के लिए योग पर ध्यान दे रहा है। हर किसी को योग करना चाहिए। हमें अपने और अपने परिवार के सभी छोटे व बड़े सदस्यों के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ बना रहे।
मौलाना ने कहा कि सूफियों की खानकाहों (दरगाह) में जो लोग मुरीद बनने के लिए जाते थे। उनको सबसे पहले कम से कम 40 दिन योग से गुजरना पड़ता था। मौलाना ने मदरसों से जुड़े हुए जिम्मेदारों से अपील करते हुए कहा कि योग को किसी भी धर्म से जोड़ कर न देखें, बल्कि इससे फायदा उठाएं।