फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'महाकुंभ में साधु-संत उठाएं बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म का मुद्दा', मौलाना शहाबुद्दीन ने की अपील

Tue, 25 Feb 2025 01:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने महाकुंभ के इंतजामों पर सीएम योगी की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाकुंभ से साधु-संतों को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और जुल्म-ज्यादती के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि महाकुंभ मेले की व्यवस्था और इंतजाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छे अंदाज में किए हैं। करोड़ों लोगों के लिए व्यवस्था करना कोई मामूली काम नहीं है। मौलाना ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप), अखाड़ा परिषद और साधु-संतों को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि महाकुंभ मेले से साधु-संतों को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और जुल्म-ज्यादती के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। बीते दिनों बांग्लादेश में निर्वाचित प्रधानमंत्री शेख हसीना का वहां के कट्टरपंथियों ने तख्तापलट दिया था। उन्हीं कटृरपंथी आंदोलनकारियों ने मोहम्मद युनूस की सरकार बनवाई। जब से बांग्लादेश में मोहम्मद युनूस की सरकार बनी है, तब से वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार और ज्यादती हो रही है। धर्मस्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इन मुद्दों पर महाकुंभ मेले में चर्चा होनी चाहिए। साथ ही अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: 'परेशान न करो पापा, अपनी मर्जी से जहां भी हूं...खुश हूं', बरेली की दानिया खान के वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि भारत के मुसलमान बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर चिंतित हैं। ये उम्मीद रखते हैं कि महाकुंभ में दुनियाभर से आए हुए करोड़ों लोगों के दरमियान से कोई रिजूलेशन पास होगा, और बांग्लादेश की युनूस सरकार को कोई सख्त पैगाम दिया जाएगा। चूंकि मोहम्मद युनूस कटृरपंथियों के हाथ का खिलौना बने हुए हैं। शेख हसीना के दौर में कटृरपंथी लोगों की हिम्मत पस्त थी। कोई भी आंदोलन चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। इसी वजह से अल्पसंख्यक हिंदू सुरक्षित थे, मगर अब वहां के हालात ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें