बरेली। देवोत्तम क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित आल इंडिया कैश मनी इंडिपेंडेंस क्रिकेट कप में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। आईए इलेवन और मुरादाबाद फाइनल में पहुंच गए हैं। शनिवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
आईए इलेवन और बदायूं क्रिकेटर्स के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ। बदायूं क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 104 रन बनाए। आईए की तरफ से राहुल कपूर ने चार विकेट और पुष्पेंद्र, धीरेंद्र ने 2- 2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आईए इलेवन ने अमित चौधरी 28 व ललित मोहन के 20 रन की सहायता से 104 रनाें का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरे मैच में मुरादाबाद और अंबर क्लब बदायूं के बीच हुए मुकाबले में मुरादाबाद ने पहले बल्लेबाजी कर 165 रन बनाए। अंबर क्लब के खिलाड़ी 90 रन पर ही आउट हो गए। अंपायरिंग पिंटू व संजीव ने की। इस आयोजन में प्रेम प्रकाश, राहुल कपूर, कपिल भाटिया व अन्य का सहयोग रहा।