फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना बारादरी के गेट पर प्रदर्शन, शहदाना वली की दरगाह के बाहर पुतला फूंका

विज्ञापन
पुतले को उठाकर ले जाता सेवादार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुतला खींचने में बारादरी थाने के सिपाही के हाथ झुलसे, फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ की नारेबाजी

बरेली। मस्जिदों पर प्रतिबंध लगाने से नाराज मुसलमानों ने शुक्रवार को पहले थाना बारादरी के सामने शहदाना चौराहे पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया और फिर शहदाना वली की दरगाह के सामने फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। भीड़ से पुतला छीनने की कोशिश में सिपाही राहुल खुराना के हाथ जल गए।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे सैकड़ों लोग फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला लेकर थाना बारादरी के करीब शहदाना चौराहे पर पहुंचे। यहां तैनात एक अकेले पुलिसकर्मी ने पुतला जलाने से मना किया तो भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद लोग पुतला लेकर चौराहे से थोड़ी ही दूर शहदाना वली की दरगाह के सामने पहुंच गए जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया। बगैर अनुमति प्रदर्शन की जानकारी मिली तो इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर रही भीड़ को खदेड़ दिया लेकिन पुतला जलाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि पुतला जलाने वालों की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें