फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अजय हत्याकांड का मास्टरमाइंड सट्टा माफिया तन्नू गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का घोषित था इनाम

Wed, 13 Sep 2023 05:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस ने अजय हत्याकांड के मुख्य आरोपी तन्नू को डीडीपुरम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। तन्नू को ही हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले हरिद्वार से पकड़े गए उसके साढू लाले ने भी यही बात कही थी।
विज्ञापन
अजय हत्याकांड का आरोपी तन्नू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में प्रेमनगर थाने के पास कुछ दिन पहले हिस्ट्रीशीटर अजय बाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में गंगापुर निवासी सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि इस मामले में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाने के पास 15 जुलाई की रात नई बस्ती नरकुलागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय बाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त लकी के साथ बाइक से डीडीपुरम की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके दोस्त लकी ने थाने में घुसकर अपनी जान बचाई थी। 

ये भी पढ़ें- CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश
विज्ञापन

 

हत्याकांड का मास्टरमाइंड है तन्नू 

हत्याकांड में शामिल एक आरोपी विनय को मौके से पकड़ लिया गया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर राहुल, विनय, नितिन, जगमोहन उर्फ तन्नू और भगवान स्वरूप उर्फ लाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया गया है। 

एसएसपी ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम 

आरोपी राहुल, विनय, नितिन और भगवान स्वरूप उर्फ लाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जगमोहन उर्फ तन्नू फरार चल रहा था। 29 अगस्त को एसएसपी ने तन्नू की गिरफ्तारी पर 25 हजार को इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन

पुलिस उसको तलाश कर रही थी। तन्नू को डीडीपुरम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। तन्नू के खिलाफ बारादरी थाने में 10 मुकदमे दर्ज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें