फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैस सिलिंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर राख

Thu, 16 Apr 2026 02:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव भोना में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के भोना गांव में बृहस्पतिवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


ग्राम भोना निवासी अशरफ के घर में यह हादसा हुआ। परिवार की महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलिंडर फट गया और आग की लपटें उठने लगीं। तेज धमाके के साथ आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। 

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग बुझा दी गई है। मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें