फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान और दुकानों में लगी भीषण आग, पहली मंजिल पर फंसा व्यापारी का परिवार, ग्रामीणों ने बचाया

Wed, 04 Feb 2026 11:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले के गांव राजपुर कला में बुधवार सुबह व्यापारी शुभम माहेश्वरी के मकान और दुकानों में भीषण आग लग गई, जिससे उनका परिवार पहली मंजिल पर फंस गया। ग्रामीणों ने पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग चोटिल भी हो गए। वहीं आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है। 
विज्ञापन
दुकानों से उठतीं लपटें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला में व्यापारी शुभम माहेश्वरी के मकान और दुकानों में शॉर्ट सर्किट से बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटों के बीच परिवार मकान की पहली मंजिल पर फंस गया। ग्रामीणों ने पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन आग से मकान और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की।   

विज्ञापन


गांव राजपुर कला निवासी शुभम माहेश्वरी उर्फ बॉबी का सड़क किनारे मकान है। मकान में तीन दुकानें हैं, जिसमें वह मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर और खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी दुकानों से धुआं निकलता देखा तो शुभम माहेश्वरी को सूचना दी गई। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर शुभम और उनके परिवार को बाहर निकाला। उन्होंने नीचे आकर किसी तरह दुकानों के शटर खोले। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास करने के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

आग की घटना के बाद मकान के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
फायर ब्रिगेड की गाड़ी में नहीं था पानी 
ग्रामीणों के मुताबिक दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिनमें एक गाड़ी में बिल्कुल पानी ही नहीं था। इस पर ग्राम प्रधान अतुल गुप्ता ने अपना सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी की व्यवस्था कराई। गांववालों ने पास में स्थित तालाब व आसपास घरों के नालों से पानी लाकर काफी मशक्कत करने पर आग को बुझाया, लेकिन तब तक मेडिकल और जनरल स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग घर के अंदर तक फैल चुकी थी, जिससे काफी घरेलू सामान भी जला है। 

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी - फोटो : संवाद
पीड़ित के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड की टीम आ जाती तो शायद कुछ सामान बच भी सकता था। आंवला की दूरी राजपुर कलां से मात्र 12 किलोमीटर है। 15 से 20 मिनट में आपातकालीन सेवा मिल सकती थी, लेकिन फायर ब्रिगेड को यहां पहुंचने में दो घंटे लग गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें