फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बड़े बाजार में प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; काफी सामान जलकर राख

Mon, 25 Dec 2023 12:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बड़े बाजार में सोमवार सुबह एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
दुकान के बाहर जला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाना क्षेत्र में बड़े बाजार की वरदान प्रिंटिग प्रेस में सोमवार सुबह आग लग गई। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल की चार गाड़ियों भी मौके पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक आग बुझा ली गई थी। 

विज्ञापन


बड़े बाजार की खैरुल्ला गली में मॉडल टाउन निवासी मनोज कुमार की वरदान प्रिंटिंग प्रेस का गोदाम बना है। सुबह पौने दस बजे करीब शॉर्ट सर्किट से इसमें आग लग गई। दुकान व गोदाम में कागजों व स्टेशनरी का अंबार था, इसलिए कुछ ही देर में दुकान आग का गोला बन गई। इससे आसपास के दुकानदारों और वाशिंदों में भगदड़ मच गई। 

उन्होंने मोटर और पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली व किला थाना पुलिस ने फौरन फायर ब्रिगेड को कॉल कर दी। करीब आधा घंटे के अंतराल में सिविल लाइन व परसाखेड़े अग्निशमन केंद्र से चार दमकल मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू कर लिया था। दुकान मालिक मनोज ने हजारों का सामान जल कर राख होने की जानकारी पुलिस को दी है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के सही कारणों के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें