फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा नेता के मकान और फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Mon, 02 Feb 2026 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गरगईया में सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सपा नेता के घर और फर्नीचर शोरूम में भीषण आग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
शोरूम से उठता धुएं का गुबार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गरगईया में सपा नेता के मकान और फर्नीचर के शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीण की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे स्थित गरगईया गांव निवासी मोहम्मद यूनुस उर्फ डब्लू अंसारी सपा नेता हैं। उनका हाईवे किनारे मकान है। मकान के बाहरी हिस्से में एमएच फोम और फर्नीचर का शोरूम है। पीड़ित ने बताया कि वह शाम को शोरूम बंद कर घर चले गए थे। तड़के करीब चार बजे घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी होने पर सपा नेता परिवार के साथ बाहर आए गए। 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फर्नीचर शोरूम भी चपेट में आ गया। व्यापारी और आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन शोरूम में रखा फोम, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें