फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण में लगे मिस्त्री व मजदूर को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। छंगामल मांटेसरी सीनियर सेकंडरी स्कूल के पीछे नई बिल्डिंग के निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने काम बंद करने का दबाव बनाया। मना करने पर मिस्त्री व मजदूर को पीटा। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी होने पर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह व दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के बेटे ईशान ग्वाल ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले स्कूल के प्रधानाचार्य भरत पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने स्कूल में नई बिल्डिंग का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार दोपहर तीन महिलाएं आईं। इनमें से एक ने अपना नाम गुड्डी बताया। उनके साथ नेमचंद्र व श्याम सुंदर सहित कुछ अज्ञात लोग भी थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने जमीन अपनी बताकर काम बंद करने के लिए कहा। निर्माण न रोकने पर मजदूर नाजिर हुसैन व मिस्त्री को लाठी-डंडों से पीटा। इससे मजदूर का सिर फूट गया। मजदूर व मिस्त्री अपनी जान बचाने के लिए स्कूल परिसर की ओर दौड़े तो आरोपी स्कूल में भी घुस आए। उन्हें मारने का प्रयास करने लगे।
उस समय लंच ब्रेक का समय था। मारपीट होती देख बच्चे सहम गए। घटना स्कूल में लगे सीसी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य की तहरीर पर महिला सहित सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें