फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज रफ्तार थार ने महिला सहित तीन को चपेट में लिया

Sun, 26 Apr 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। केसरपुर-सिरौली मार्ग पर तेज रफ्तार थार गाड़ी ने महिला सहित तीन को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद गाड़ी का चालक मय वाहन फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी शहीद हुसैन, जुबैदा व कैफ सिरौली की ओर आ रहे थे। पीछे से आ रही गाड़ी ने इन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच मौका देखकर चालक भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी। चालक नशे में लग रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कैफ की चोट गंभीर है। टक्कर मारने वाले चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें