फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापरवाही ने ली किशोर की जान

Sun, 26 Jul 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। लापरवाही ने गांव नितोई निवासी नेकसू के बेटे भूपेंद्र (17) की जान ले ली। वह शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, वह इयरफोन लगाकर ट्रैक पर टहल रहा था, जिससे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, नेकसू का बेटा भूपेंद्र शनिवार सुबह इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहलने गया था। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के मास्टर अफसर हुसैन ने बताया कि सुबह 8:25 बजे कासगंज-लालकुआं ट्रेन के गार्ड कुलदीप गुप्ता ने सूचना दी थी कि घटपुरी से मकरंदपुर स्टेशन के बीच पोल संख्या 339/6-5 के पास युवक का शव कटा पड़ा है। स्टेशन से भमोरा पुलिस को मेमो भेजा गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। भूपेंद्र की मौत से मां मोरश्री, बड़े भाई मनोज समेत अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं हादसे
2025 में नवाबगंज के धौरेरा गांव का 24 वर्षीय युवक ट्रैक पर चलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया था।
2024 में सीबीगंज में दो बच्चे ट्रैक पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
इसी प्रकार लोगों की लापरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

रेलवे ट्रैक या क्रॉसिंग के आसपास से गुजरने के दौरान बरतें सावधानी
- पार करने के लिए हमेशा फुटओवर ब्रिज या मानव युक्त रेलवे क्रॉसिंग का उपयोग करें
- सतर्क रहें और फाटक बंद हो या लाल लाइट जल रही हो तो पार न करें
- ट्रैक के आसपास चलते समय इयरफोन लगाकर संगीत न सुनें या फोन पर बात न करें
- ट्रैक पार करने के दौरान टेक्सटिंग या रील स्क्रोल न करें
- ट्रैक से तीन से पांच मीटर की दूरी बनाकर चलें
- ट्रैक के बीच में वाहन बंद हो जाए और ट्रेन आ रही हो, तो उसको छोड़कर दूर चले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें