फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एचटी लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक बिट्टन
विज्ञापन
मकान पर काम करते वक्त एचटी लाइन से फंटी के छू जाने से हुआ हादसा
विज्ञापन

मीरगंज। क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में एक मकान पर काम कर रहे राजमिस्त्री की हाईटेंशन लाइन से लोहे की फंटी छू जाने पर करंट लगकर मौत हो गई। परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम को भेजा है।

थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में शाम तीन बजे 40 वर्षीय बिट्टन गांव के ही बृजेश सक्सेना के मकान पर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। छत पर लेंटर डालने के ढूला पर फंटी डाल रहे थे। अचानक पास गुजर रही हाईटेंशन लाइन से लोहे की फंटी छू गई, जिससे बिट्टन को करंट लगने से झुलस गया और वहीं गिर गया। बिट्टन के मौत की सूचना पर घर में उसकी पत्नी मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छह भाइयों में चौथे नंबर का था
बिट्टन छह भाइयों में चौथे नंबर का है। उसके दो बेटे आठ साल और छह साल के हैं। मृतक के एक भाई की पहले मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें