फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रख पति की लंबी उम्र की दुआ की

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 नवाबगंज में वट सावित्री व्रत पर पूजा अर्चना करती  सुहागिनें
विज्ञापन
नवाबगंज। पति की दीर्घायु और खुशहाली के लिए सुहागिनों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ वट सावित्री व्रत की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

कस्बे व देहात क्षेत्र में सोमवार की सुबह से सुहागिनों का जगह-जगह वट वृक्ष के पेड़ के पास तांता लगा रहा। पूजा-पाठ के दौरान सुहागिनों ने व्रत खोलकर पति और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इस पर्व को लेकर सुहागिनें एक दिन पहले से ही उत्साहित दिखीं। कस्बे के पास बह रही पनघैली नदी के पास स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर रक्षा सूत्रबांधा। संवाद

चकरपुर गांव में मुस्लिम महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

रामनगर। चकरपुर गही के बह्मदेव महाराज के स्थल पर मुस्लिम महिलाओं ने भी वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना की। चकरपुर गही में महमूदपुर रोड पर अरिल नदी के किनारे ब्रह्मदेव महाराज का स्थान है। वहां इस समय मेला चल रहा है। बैल दौड़ प्रदर्शनी भी शुरू हो गई है। बदायूं , बिसौली, शाहबाद,चंदौसी के लोग अपने अपने बैलों लेकर आते हैं। भूरे यादपुर, मनोज यादव बराथानपुर के विजेता रहे। आसपास के गांवों की सोमवार को महिलाओं ने वहां पहुंच कर प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान मुस्लिम महिलाएं ने भी वट वृक्ष की पूजा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहागिनों ने की वट सावित्री व्रत की पूजा

मीरगंज। वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा और बरगद के पेड़ की पूजा की। परंपरा अनुसार, महिलाओं ने सज-धजकर पूजा थाल के साथ वट वृक्ष की सात परिक्रमा की और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। इसी कथा के स्मरण में महिलाएं यह व्रत रखती हैं। अमावस्या पर व्रत के बाद महिलाओं ने विधिपूर्वक पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें