फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
भमोरा फाईल फोटो रंजना
विज्ञापन
पिछले साल किया था प्रेम विवाह, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन

भमोरा। एक साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाली महिला की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
गांव सिरसा निवासी प्रताप सागर ने एक साल पूर्व गांव निवासी 23 वर्षीय रंजना पुत्री वीरपाल के साथ प्रेम विवाह किया। इसके चलते रंजना के परिजन खुश नहीं थे। प्रताप ने बताया कि बुधवार दोपहर रंजना की तबीयत खराब होने पर वह उसे देवचरा स्थित एक क्लीनिक से दवा दिलवा के लाया। देर रात दोबारा तबीयत खराब होने पर उसे बरेली एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद प्रताप रंजना को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रताप ने रंजना की मौत की सूचना अपने ससुर वीरपाल व सास अनीता देवी को दी। सूचना पर पहुंचे रंजना के परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन


खेत में मिला युवक का शव, पत्नी व उसके प्रेमी पर आरोप
क्योलड़िया। गांव अमीर नगर में खेत में युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसारी, तीन दिन पहले 27 वर्षीय अजीत का शव खेत में मिला। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। बृहस्पतिवार को चचेरे भाई रोहिताश कुमार ने बताया कि अजीत की पत्नी मायके में रहती है। उन्होंने अजीत की पत्नी, उसके पिता मनोहर लाल व महिला के प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें