फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। गांव शिवपुरी रधोली निवासी विशाल की पत्नी रोशनी (22) का शव शनिवार दोपहर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। उनके भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव के प्रधान से सूचना मिली थी कि रोशनी का शव फंदे से लटका मिला है। वहां जाकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। रोशनी की ससुराल पहुंचे उसके भाई रामवीर ने ससुराल वालों पर रोशनी की हत्या करके शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। रामवीर ने बताया कि चार माह पहले ही बहन की शादी विशाल से हुई थी। वहीं, ससुराल वालों के मुताबिक, विशाल के पिता शिवपुरी चौराहा पर ठेला लगाते हैं। वह दोपहर को पिता को खाना देने के लिए गया था। घर लौटा तो कमरे के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से रोशनी को फंदे से लटका देखा। उसको उतारकर गांव सरसवा में एक चिकित्सक के पास लेकर गए। उन्होंने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें