फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हर पांच मिनट पर बिजली कटौती से रोष

Sat, 06 Jun 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। रोस्टिंग की आड़ में कई-कई घंटे बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में रोष है। व्यापारी नेता राजकुमार सराफ, भग्गू राम भारद्वाज, अर्पिता गुप्ता के मुताबिक, शाम छह बजे से हर पांच मिनट पर ट्रिपिंग होती है। बंच केबल जलने से फॉल्ट होते हैं। रात में कटौती से नींद खराब हो गई है। टुकड़ों में आपूर्ति से पानी के टैंक भी बमुश्किल भर रहे हैं। इस बाबत एसडीओ अभिषेक कपासिया ने बताया कि बड़ी लाइन पर कार्य होने से दिन में आपूर्ति बंद रही। ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या भी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें