फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 25 Feb 2026 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव मंडवा बंशीपुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। देर शाम पिता ने थाना शाही में पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के गांव धनेली की गौटिया निवासी मलखान ने बताया कि उन्होंने करीब 10 महीने पहले बेटी सुनीता की शादी मंडवा बंशीपुर के राजपाल के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था, मगर बेटी के ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल में बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
बीती रात सुनीता से दहेज के नाम पर एक लाख रुपये व अन्य सामान मायके से लाने के लिए कहा गया। असमर्थता जताने पर उसके पति राजपाल, सास गंगादेवी, ससुर मंगलसेन, ननद प्रीती ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दामाद व उसके परिजनों ने सूचना भी नहीं दी। एक रिश्तेदार के जरिये उन्हें जानकारी हुई, तब वह बेटी की ससुराल पहुंचे।इस दौरान बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला। दामाद फरार था। मलखान ने बताया कि इसी गांव में उनकी बड़ी बेटी की भी शादी हुई है, उसने भी घटना के बारे में नहीं बताया। सूचना पर शाही थाना पुलिस के साथ नायब तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे।


वर्जन :



पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें