फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठेकेदार पर ठगी का आरोप, दी तहरीर

Wed, 25 Feb 2026 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। गांव मटकुला निवासी पांच युवकों को आंध्र प्रदेश की सीमेंट फैक्टरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जब युवकों ने अपनी मजदूरी मांगी तो पता लगा कि ठेकेदार ढाई लाख रुपये पहले ही ले चुका है। आरोप है कि ठेकेदार से बात करने पर उसने टालमटोल की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव मटकुला निवासी काशीराम के बेटे जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि गांव डांडिया कटैइया निवासी ठेकेदार ने दिसंबर 2025 की शुरुआत में उनके घर गया। उसने आंध्र प्रदेश की सीमेंट फैक्टरी में 800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जितेंद्र समेत चार युवक 12 दिसंबर 2025 को ठेकेदार के साथ आंध्र प्रदेश चले गए। कुछ समय तक काम करने के बाद मजदूरी मांगने पर युवकों को ठगी की जानकारी हुई।
फैक्टरी स्वामी ने बताया कि ठेकेदार ने मार्च 2026 तक की मजदूरी के करीब ढाई लाख रुपये पहले ही लेकर मजदूरों को फैक्टरी के हवाले कर दिया है। इससे मजदूर परेशान हो गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार से फोन कॉल पर संपर्क किया, लेकिन उसने न संतोषजनक जवाब दिया और न ही रुपये लौटाने की बात की। आखिरकार पांचों युवकों ने परिजनों से किराये के रुपये मांगे और घर लौटे। गांव पहुंचकर जब वे लोग ठेकेदार के घर गए तो उसने कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी। युवकों ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच शुरू की है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


टॉकिंग हेड्स :
मजदूर दिपांकर ने कहा, ठेकेदार 800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी पर ले गया था। बाद में छोड़कर चला गया। बहुत खुशामद करके हम मजदूर वहां से लौटकर आए हैं। ठेकेदार से कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ है।
राजेंद्र कुमार ने कहा, ठेकेदार ने ज्यादा मजदूरी का लालच देकर हमें आंध प्रदेश ले जाकर छोड़ दिया। फैक्टरी स्वामी से रुपये मांगे तो ठगी की जानकारी हुई।

जितेंद्र ने कहा, ठेकेदार से पहचान है। विश्वास करके आंध्र प्रदेश गए। ठेकेदार एडवांस लेकर लौट आया था। वहां ठगी की जानकारी हुई। फैक्टरी मालिक ने एडवांस चुकाने को कहा। बड़ी मुश्किल से लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें