फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निकाह के बाद पति करने लगा ये डिमांड, पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला

Sat, 28 Dec 2024 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में निकाह के साढ़े तीन साल बाद पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में कार नहीं मिली तो पति व ससुरालीजनों ने विवाहित का घर से निकाल दिया। गांव गोविंदापुर निवासी विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक देकर घर से निकालने आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि ससुरालियों ने उसे कई दिन तक कमरे में बंद कर भूखा प्यासा भी रखा। 

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी सीमा ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव उमरिया सैदपुर निवासी नाजिम खान के साथ 21 मार्च 2021 को हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझौते हुए, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

विवाहिता के मुताबिक उसके घरवालों ने निकाह खूब खर्च किया, लेकिन अब पति और ससुरालवाले कार मांग रहे हैं। उनकी मांग पूरी न होने पर पीड़िता को सात नवंबर 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीबीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को पीटकर घर से निकाला
प्रेम विवाह के बाद दहेज के लिए महिला को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर गुहार लगाई है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बरसिया के गंगा राम ने अपनी बेटी फूलमती की शादी आठ वर्ष पूर्व शाहजहांपुर के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। 

विवाह के बाद महिला का गांव निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। प्रेमी के कहने पर महिला ने पहले पति से तलाक ले लिया। इसके बाद उसने प्रेमी से शादी कर ली। एक माह बाद ससुरालियों ने पांच लाख रुपये और तीन बीघा जमीन न देने पर महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें