फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में फिर चला बुलडोजर: पांच अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, कॉलोनाइजरों में खलबली

Sat, 28 Dec 2024 11:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में अवैध तरीके से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। बीडीए की टीम ने शुक्रवार को कैंट और सीबीगंज क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इससे कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
बीडीए टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त किया निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में खेत-खलिहान की 23 हजार वर्ग मीटर जमीन पर भूखंड विकसित कर अवैध तरीके से बसाई जा रही पांच कॉलोनियों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने सीबीगंज और कैंट क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलवाया। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर बनाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि थाना क्षेत्र कैंट में लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर पोशाकी लाल कश्यप, बुखारा रोड से 500 मीटर आगे लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर सुनील कुमार कॉलोनी विकसित करा रहे थे। कैंट क्षेत्र में ही ओमप्रकाश आदि ने 5000 वर्गमीटर, भूदेव कश्यप ने 3000 वर्गमीटर, संजीव मिश्रा द्वारा सीबीगंज क्षेत्र के पुरनापुर गांव (निकट बिलवा) में लगभग 6500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनी का निर्माण करने के लिए स्थल विकास कराया गया था। मौके पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। 

UP: 'मुझे और मेरे परिवार को मुंह दिखाने लायक न छोड़ा...', 330 शब्द का नोट, 4 बार लिखी ये बात; युवती ने दी जान
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान बीडीए के एई सुनील कुमार के साथ जेई रमन अग्रवाल, अजीत कुमार साहनी, सीताराम और प्रवर्तन दल के लोग शामिल रहे। बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों को सलाह दी है कि भूखंड खरीदने से पहले बिल्डर से मानचित्र जरूर मांगे। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लॉटिंग व भवन निर्माण अवैध है। इसे प्राधिकरण कभी भी ध्वस्त कर सकता है।

विज्ञापन

यहां भी चल चुका है बुलडोजर 
  • 19 दिसंबर को रहपुरा चौधरी में अवैध तरीके से बसाई जा रहीं पांच कॉलोनियों पर बीडीए का बुलडोजर चला था। यहां भी मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर कॉलोनी बसाई जा रही थी। 
  • 12 नवंबर को नकटिया नदी के किनारे पहाड़गंज रोड पर बिचपुरी में अवैध कॉलोनी पर बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलवाया। यहां भी मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर कॉलोनी के लिए भूखंड बना दिए गए और ऑफिस विकसित किया गया था। 
  • नौ अक्तूबर को छह अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। कॉलोनाइजर पीलीभीत रोड पर रजपुरा माफी, खजुरिया और धौरेरा माफी पर 67 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत किए अवैध कॉलानियों का निर्माण कर रहे थे। 
  • तीन सितंबर को शाहजहांपुर रोड पर दो कॉलोनियों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किए गए थे। इसी तरह उड़ला जागीर में चार बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी बनाई गई थी। इन पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें