फतेहगंज पूर्वी। व्यापार के लिए सात लाख रुपये मांगे तो असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। इस बीच समझौता कराने के लिए बिचौलिए ने भी रुपये मांगे। पीड़िता के पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के उत्तमगंज पश्चिमी निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नन्ही की शादी आठ महीने पहले सुनील पुत्र प्रेमचंद निवासी मोहल्ला अशोक नाइका नगरा थाना कोतवाली हाथरस के साथ की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी का पति सुनील, ससुर प्रेमचंद, जेठ अनिल ,जेठानी आरती नन्ही से व्यापार के लिए सात लाख रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर भूखा-प्यास रखकर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। बिचौलिए ने भी दो लाख रुपये मांगे, नहीं देने पर धमकी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद