फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ज्यादा आ रहा बिजली का बिल उपभोक्ताओं ने मांगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि संबंधी विवाद और बिजली बिल को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। कुल 48 में से पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में कुछ अधिकारी नहीं पहुंचे। उनसे जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट व हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सोसाइटी के समीप सरकारी सड़क पर दूसरे समुदाय द्वारा अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की। खेड़ा निवासी अमित शर्मा द्वारा मिर्जापुर में पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत की।
तुमड़िया खरगपुर के ग्रामीणों ने कई अपात्रों द्वारा किसान सम्मान निधि की राशि लेने, बिजली बिल ज्यादा आने, बारीखेड़ा गांव के अनिल महाराज ने मंदिर की भूमि पर कब्जे की शिकायत की। एसडीएम नहने राम ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले अफसरों से जवाब मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें