फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता से दुष्कर्म, विरोध पर पति समेत जान से मारने की धमकी

Sun, 05 Jul 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदपुर। क्षेत्र के एक गांव में तमंचे से धमकाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला ने थाने में बताया कि गांव का युवक करीब दो-तीन महीने पहले से उसके घर आता-जाता था। आरोप है कि जब महिला का पति घर पर नहीं होता था, तब आरोपी तमंचा लहराते हुए जबरन घर में घुस आता था। उसने महिला को धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी ने महिला और उसके पति दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपी को अपने घर आने से पूरी तरह मना कर दिया तो आरोपी अब फोन कॉल के जरिये लगातार धमकी दे रहा है। कॉल पर बात न करने पर और पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने उसके पति के हाथ-पैर की हड्डियां तोड़कर उन्हें गांव से भगा देने की धमकी दी है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर आरोपी को नामजद किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें