फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज की खातिर विवाहिता की हत्याए पति समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में शादी के छह महीने बाद विवाहिता शिवानी वर्मा की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि रविवार को गिरधारीपुर में महिला की आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मृतका शिवानी वर्मा के भाई सुमित वर्मा ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन शिवानी का विवाह 27 अप्रैल को वीरेंद्र से हुआ था। वीरेंद्र गिरधारीपुर निवासी अशोक का पुत्र है। सुमित ने आरोप लगाया कि पति वीरेंद्र और ससुराल वालों ने दहेज के लिए शिवानी की हत्या कर दी। सुमित की तहरीर पर वीरेंद्र और अन्य सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शिवानी के पति वीरेंद्र, ससुर अशोक और सास मीना को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें