फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौराहे पर कुर्सी डालकर बैठी महिला, हंगामा किया तो लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक महिला सोमवार रात मालियों की पुलिया चौराहे पर कुर्सी डालकर बैठ गई और काफी हंगामा किया। श्यामगंज चौकी पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। बाद में पता लगा कि वह मानसिक रूप से बीमार है और दरगाह शाह शराफत मियां पर रहती है, तब उसे वहां छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रात 11रू18 बजे मालियों की पुलिया पर चाय की दुकान पर बैठी 35 साल की महिला ने वहां से कुर्सी उठाकर चौराहे के बीच में डाल दी और उस पर बैठ गई। कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर वह नारेबाजी करने लगी। वह कभी किसी नेता तो कभी किसी पार्टी का नाम लेकर कहने लगी कि सरकार बदल गई है। इस हंगामे की वजह से चौराहे पर चारों तरफ के वाहन फंस गए। वहां मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश की तो वह बहस करने लगी।
महिला ने कहा कि इंटर पास हूं, गंवार मत समझना। सूचना पर श्यामगंज चौकी प्रभारी महिला पुलिसकर्मियों को लेकर आए। करीब 25 मिनट बाद महिला को चौराहे से हटाया जा सका। महिला के पास एक बैग था जो चाय की दुकान पर रखा मिला। वह कपड़ों के नीचे बुर्का पहने थी। एएसपी शिव आशुतोष ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसे वापस वहीं पहुंचा दिया है, जहां वह रहती थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें