बरेली के बहेड़ी में इंस्टाग्राम पर मोहब्बत के बाद विवाहिता अपने पति और दो साल के पुत्र को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति की सूचना पर पुलिस ने महिला को पकड़ लिया, लेकिन उसका प्रेमी फरार हो गया। पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है।
टनकपुर की रहने वाली युवती का विवाह 2017 में सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। दंपती का दो साल का बेटा भी है। करीब दो साल पहले विवाहिता की जान-पहचान इंस्टाग्राम पर बहेड़ी के रहने वाला दूसरे समुदाय के युवक से हुई थी। उनकी यह जान पहचान समय के साथ प्यार में बदल गई।