बरेली। सऊदी अरब में पति के साथ रह रही महिला को इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम किया जा रहा है। शाहजहांपुर के युवक ने उसके एडिट अश्लील फोटो रिश्तेदारों को भेज दिए हैं। महिला के भाई ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का निकाह दो साल पहले हो गया था। बहन अपने पति के साथ सऊदी अरब में रह रही है। शाहजहांपुर निवासी अजहर खान अज्जू अपने दोस्त इमरान के साथ मिलकर उसकी बहन को काफी समय से परेशान कर रहा है। अलग-अलग नंबरों से फोन और मेसेज करता है।
उसने एआई से एडिट कर अश्लील फोटो बना लिए और वायरल करने की धमकी देने लगा। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर रिश्तेदारों को मेसेज और फोटो भेजकर बहन को बदनाम कर रहा है। बहनोई को इंस्टाग्राम पर मेसेज कर उसने तीन लाख रुपये रंगदारी मांगी। ब्यूरो