फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को किया गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे में ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर उसे गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है।मायका पक्ष के लोगों ने अनहोनी जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद कासगंज के थाना सोरो निवासी प्रेमवती ने दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह एक वर्ष पूर्व थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा में किया था, लेकिन विवाह के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद समझाकर विवाहिता को ससुराल भेज दिया जाता था।
विवाहिता की मां का आरोप है कि सोमवार को ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर कहीं गायब कर दिया। मायके में फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी नहीं मिल रही है, तब मायके वालों ने उसे तलाशना शुरू किया। तीन दिन तक बेटी का कोई पता नहीं चलने पर बुधवार को विवाहिता की मां ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ बेटी को गायब कर उसके साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना हाफिजगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें