फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज/रिठौरा। कस्बा रिठौरा के मोहल्ला मोहनपुर निवासी नवनीत साहू की पत्नी आरती साहू (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरती के भाई ने दहेज हत्या के आरोप में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास निवासी अर्जुन साहू ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन आरती की शादी 2021 में रिठौरा के नवनीत साहू से हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आरती का उत्पीड़न करते थे। इस संबंध में पंचायत भी हुई लेकिन सुधार नहीं हुआ। आरती का तीन वर्षीय बेटा अंश और छह माह की बेटी है।
अर्जुन ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने एक जून को आरती को कमरे में बंद करके उसको फंदे से लटका दिया। फिर गंभीर हालत उसको अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। सूचना पर अस्पताल पहुंचे अर्जुन से चिकित्सकों ने आरती को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। वहां इलाज के दौरान दो जून की रात में आरती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार और सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा अस्पताल पहुंचे। अर्जुन ने उनको तहरीर दी है। अर्जुन ने दहेज की मांग पूरी न होने पर आरती को फंदा लगाकर उसकी हत्या करने के आरोप में पति नवनीत, ससुर छेदालाल साहू, सास रामप्यारी और ननद मोहिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट और मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें