फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत, चिता से निकलवाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गहवरा गांव में मंगलवार रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष को सूचना दिए बगैर ससुराली रामगंगा किनारे अंतिम संस्कार करने लगे, लेकिन हत्या की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव को निकलवाया, तो विवाहिता के सिर पर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गहवरा निवासी अंजू (25) पत्नी जयदेव की मंगलवार देर रात करीब एक बजे हत्या की सूचना 112 कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना में विवाहिता की हत्या किए जाने की बात बताई गई थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिता से बाहर निकलवाया, जिससे उसके चेहरे और बाल हल्के झुलस गए। जांच में पुलिस को मृतका के सिर पर चोट के निशान मिले। प्रथमदृष्ट्या पुलिस को आशंका है कि सिर पर सिलबट्टे से वार करने के बाद गला घोंटकर विवाहिता की हत्या की गई। हत्या क्यों की। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सात वर्ष पहले हुई थी शादी
अंजू की शादी करीब सात वर्ष पहले जयदेव से हुई थी। उसको चार साल और दो साल के दो बेटे हैं। अंजू मूल रूप से जिला लखीमपुर खीरी के पलिया की रहने वाली थी और मंगलवार को ही अपनी ससुराल आई थी। मृतका जाटव समाज से थी, जबकि उसका पति पाल समाज का बताया गया है। दोनों की उम्र में भी काफी अंतर बताया गया है। अंजू 25, जबकि जयदेव की उम्र 40 से ऊपर बताई जा रही है। संवाद

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौके पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। - अजय कुमार, सीओ, मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें