फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की मौत, दूसरे समुदाय का पति हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
परावहाउद्दीनपुर गांव का मामला, साल भर पहले राजस्थान की सीता को ले आया था जहूर
विज्ञापन

बिशारतगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के परावहाउद्दीनपुर गांव में बुधवार शाम विवाहिता सीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी। सीओ आंवला व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मायके वालों को सूचना देकर पति जहूर को हिरासत में ले लिया है।



गांव परावहाउद्दीनपुर निवासी जहूर उर्फ नन्हे अंसारी टंकी निर्माण का काम करता है। नन्हे ने अपनी विवाहिता पत्नी को छोड़ दिया था। दो साल पहले वह इटावा जेल में टंकी बनाने गया था। वहां जेल में बंद भरतपुर राजस्थान निवासी 38 साल की सीता से जहूर की मुलाकात हो गई। सीता भरतपुर की पुष्प वाटिका कॉलोनी की निवासी थी। उसके तीन बच्चे हैं। एक साल पहले जेल से रिहा होने पर सीता ने जहूर से शादी कर ली।
विज्ञापन


जहूर ने बताया कि बुधवार को वह कासगंज के सेमरा मोची गांव में टंकी पर काम कर रहा था। दिन में सीता ने उसे कई बार कॉल की लेकिन वह बात नहीं कर सका। गुस्साई सीता ने यह कहकर फोन काट दिया कि वह उसको जिंदा नहीं मिलेगी। शाम को जहूर परावहाउद्दीनपुर गांव पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा सीता छत के कुंडे के सहारे लटकी हुई थी। नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान वीरेंद्र शाक्य ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार व सीओ आंवला नितिन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि सीता के मायके वालों को सूचना दी गई है वह यहां रवाना हो गए हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट व मायके वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति जहूर को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें