बहेड़ी। घरेलू कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सितारगंज के रहने वाले भीमसेन ने 10 वर्ष पूर्व अर्शियाबोझ निवासी शिशुपाल मौर्य के साथ अपनी बेटी मिथिलेश का विवाह किया था। उसका एक पुत्र भी है।
विवाहिता का ससुराल में किसी न किसी बात को लेकर उसके पति से आए दिन विवाद होता रहता था। मिथिलेश ने कुछ दिन पहले अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा भी लिखाया था।
सोमवार सुबह नौ बजे उसे परिजनों ने पंखे के कुंडे से लटके हुए देखा। रिपोर्ट में हैंगिंग से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। संवाद