फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकशी

Fri, 17 Apr 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कस्बे के मोहल्ला तेली में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू विवाद के चलते विवाहिता शबाना (25 वर्षीय) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि मोहल्ला तेली में मुंसिफ कोर्ट के पीछे रहने वाली शबाना की चार साल शादी हुई थी। शादी के बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद रहता। आशंका है कि इसी पारिवारिक कलह से परेशान होकर शबाना ने यह आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगाें ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही महिला को नीचे उतारा और सरकारी अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने शबाना को मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों से घटना की सूचना मिलने पर बदायूं निवासी मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। रात नौ बजे डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ नितिन कुमार व फील्ड यूनिट भी पहुंची। दंपती के एक बेटा व बेटी है। इंस्पेक्टर बीनू चौधरी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें