थाना किला के लीची बाग निवासी सोनी खान ने बताया कि चार साल पहले काकरटोला निवासी युवक ने उसे धोखे में रखकर उससे निकाह कर लिया। उसके बाद उसके दो बच्चे भी हुए। बुधवार को पति सुबह नौ बजे उसके घर पर आया। उसके साथ उसकी पहली पत्नी और साला आदि कई लोग मौजूद थे।
आरोप है कि पहले इन लोगों ने सोनी खान के साथ मारपीट की। उसके बाद पति ने सबके सामने उसे तीन तालाक दे दिया। पति की इस हरकत से परेशान सोनी ने एसएसपी को पत्र देकर शिकायत की है। वह अपने बच्चों को लेकर शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंची थी।