फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानी की तस्वीर भेजकर कर ली शादी.. निकला अधेड़

विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

ससुराल पहुंचने के बाद पति को देखने के बाद बिगड़ी दुल्हन की तबियत, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन

धोखाधड़ी का विरोध करने पर छोटे भाई के साथ पति पर दुष्कर्म करने का भी आरोप

बरेली। बिचौलिये के कहने में आकर सिर्फ फोटो देखकर बेटी की शादी करने वाला एक परिवार अब थाने के चक्कर काट रहा है। संबंधियों ने बेटे का वर्षों पुराना फोटो भेजकर शादी तो कर ली लेकिन विदा होकर ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने उम्रदराज पति का चेहरा देखा तो सदमे में आ गई। पीड़ित परिवार ने इज्जतनगर पुलिस से शिकायत की है। दुल्हन का आरोप है कि धोखे से शादी करने पर उसने एतराज जताया तो पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके की एक युवती बुधवार को पति और ससुरालवालों की शिकायत करने थाने पहुंची। बताया कि एक महीना पहले उसकी शादी कैंट क्षेत्र के एक परिवार में हुई है। शादी तय करते वक्त बिचौलिए ने एक खूबसूरत युवक का फोटो उसे व परिवार को दिखाया था। फोटो देखकर लड़की व उसके परिवार के लोग शादी के लिए राजी हो गए। शादी होने तक लड़की ने होने वाले पति का चेहरा भी नहीं देखा। नवविवाहिता के मुताबिक शादी की पहली रात ही जब उसने नशे में धुत पति का चेहरा देखा तो हैरान रह गई। उसकी हालत बिगड़ गई। वह उससे ज्यादा उम्र का था और पहले दिखाया गया उसका फोटो कई साल पुराना था। आरोप है कि वह विरोध जताने लगी तो पति ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और देवर संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर कोई उसे बचाने भी नहीं पहुंचा। किसी तरह वह ससुराल से निकलकर मायके पहुंची और परिवार वालों को पूरी बात बताई। आरोप है कि इसके बाद से लगातार पति व ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनका सारा सामान भी हड़प लिया गया। परेशान होकर वह अब उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें