फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: झूठ बोलकर किया निकाह, फिर पता चला कि शौहर दिलफेंक है, विरोध पर बीवी से किया ऐसा सलूक

Sun, 08 Oct 2023 08:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

विवाहिता ने धोखा देकर निकाह करने और गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाकर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पीड़िता ने कहा कि शौहर ने खुद को अनाथ बताकर उससे निकाह किया था, लेकिन उसका पूरा परिवार है। वह कई लड़कियों से बात करता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की रहने वाली युवती से संभल के युवक ने झूठ बोलकर निकाह किया। निकाह के बाद शौहर की सच्चाई पता चलने पर विवाहिता ने विरोध किया। इस पर उसे प्रताड़ित किया गया। शौहर और ससुराल वालों ने पिटाई की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़ित विवाहिता ने धोखा देकर निकाह करने और गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाकर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। 
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र की महिला का निकाह माता-पिता की मौत के बाद उसके भाइयों ने संभल के रियाजुद्दीन से किया था। रियाजुद्दीन ने खुद को अनाथ बताया था। निकाह के बाद वह कैंट क्षेत्र में ही कमरा लेकर रहने लगा और बहाने से कई दिनों तक गायब होने लगा। 

ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
विज्ञापन

 

कई लड़कियों से बात करता है शौहर 

फोन चेक करने पर पता चला कि संभल में वह कई लड़कियों से बात करता है और उसका पूरा परिवार है। दहेज के लालच में परिवारवालों ने रियाजुद्दीन का निकाह दूसरी जगह तय कर किया। विवाहिता ने विरोध किया तो रियाजुद्दीन के परिजनों ने उसे पीटा, इससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद रियाजुद्दीन का दूसरा रिश्ता टूट गया। इससे नाराज रियाजुद्दीन और उसके परिजनों ने महिला के हाथ पर गर्म सरिया लगा दी। आरोप है कि ससुर, देवर और ननदोई छेड़खानी करने लगे। महिला दोबारा गर्भवती हुई तो दोबारा गर्भपात करा दिया। 

ये भी पढ़ें- बेवफा बीवी, दगाबाज यार: इंग्लैंड में शादी... दुबई में साजिश; यूपी में हत्या; NRI सुखजीत के कत्ल की पूरी कहानी

संभल पुलिस से शिकायत की तो रियाजुद्दीन महिला को मोहनपुर ले आया और किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। एक दिन बहाना बनाकर वह भाग गया और अब तक नहीं लौटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रियाजुद्दीन और उसके परिजनों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें