फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सील तोड़कर बरातघर में कराने लगे शादी समारोह, संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 12:01 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बीडीए ने मन्नत लॉन को सील किया था, लेकिन मालिक और संचालक सील खोलकर उसमें शादी समारोह कराने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर बीडीए ने बरातघर को दोबारा सील कर दिया। 
विज्ञापन
मन्नत लॉन पर लगी बीडीए की सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा लगाई सील तोड़कर मन्नत लॉन के मालिक और संचालक उसमें दोबारा शादी-ब्याह कराने लगे। शिकायत पर बुधवार को बीडीए की टीम वहां दोबारा पहुंची और बरातघर को फिर सील कर दिया। साथ ही, बरातघर की मालकिन नसीम जमाल और संचालक नजाकत उल्ला खां के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

 
बीडीए ने 11 जून को आरिश और मन्नत लॉन समेत चार बरातघर सील किए थे। इससे पहले 14 जनवरी को नोटिस दिया गया था। इन बरातघरों पर मानचित्र की शर्तों के उल्लंघन और पार्किग की सुविधा न देने आरोप था। इससे पीलीभीत रोड पर जाम लगता था। इस बीच सूचना मिली कि सील तोड़कर बरातघर दोबारा संचालित किए जा रहे हैं। इस पर बीडीए की टीम बुधवार शाम पांच बजे मौके पर पहुंची तो मन्नत लॉन में आयोजन की तैयारी चल रही थी। कुछ श्रमिक काम कर रहे धे। टीम ने मौके पर ताले लगाकर फिर सील ठोक दी।
 
बीडीए के अवर अभियंता सीताराम ने बरातघर संचालक नजाकत उल्ला खां एवं मालकिन नसीम जमाल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बारादरी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरिश लॉन की सील बरकरार
मन्नत लॉन के करीब स्थित आरिश लॉन है। बीडीए ने बुधवार को इसकी भी पड़ताल की। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव ने बताया कि वहां सील बरकरार है। अगर किसी ने इससे छेड़छाड़ की तो उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

बरातघर संचालक बोले- पार्किंग का इंतजाम करने पर खुल गई थी सील
बरातघर संचालक साकिब खान ने कहा कि बीडीए ने पार्किंग नहीं होने पर उनके बरातघर को सील किया था। जब उन्होंने पार्किग का इंतजाम कर लिया तो सील खोल दी गई थी। अब वह बीडीए में अपना पक्ष रखेंगे और सील खुलवाने का आग्रह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें