बहेड़ी। मंडी समिति में रिश्वत लेने के मामले में आरोपी विपणन निरीक्षक और एक बिचौलिया को देवरनियां पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने मंडी समिति में घूसखोरी व अनियमितताओं की सूचना पर छापा मारकर विपणन निरीक्षक मनीष दुबे और बिचौलिया अतुल गंगवार को शिकायतकर्ता ग्राम मलकपुर के सुनील कुमार से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। शिकायत का संज्ञान लेकर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद