फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी को दिया जन्म, ससुरालियों ने घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। बेटा न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता के भाई ने बहन के 10 ससुरालियों के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, थाना फतेहगंज के गांव टियुलिया निवासी मो. अजीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन गुलवसा का निकाह छह साल पूर्व थाना हाफिजगंज के गांव बड़ेपुरा के ताहीर के साथ किया था। कुछ समय बाद से ससुराली बहन को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच बहन ने बेटी को जन्म दिया। बेटा नहीं होने पर उसे पीटा जाने लगा। अब उसे ससुरालियों ने मारपीटकर घर से निकाल दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मदन गोपाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी ससुर नजीव, सास सहीदन, जेठ आरिफ, जेठानी नसरीन समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें