फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पर सजा बाजार, परेशान हुए राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली को लेकर शहरवासियों का उत्साह चरम पर है। रंग, गुलाल, पिचकारियों, मिठाइयों और सजावटी सामानों से बाजार सजे हुए हैं। सैटेलाइट तिराहे से श्यामगंज के बीच सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लग गई हैं। इन स्थानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इससे बाजारों में रौनक तो बढ़ी है, लेकिन यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। राहगीर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

श्यामगंज से सैटेलाइट जाने वाली सड़क के किनारे दुकानें लगने से सोमवार को जाम की स्थिति रही। यहां जूते, कपड़े व अन्य सामान बेचे जा रहे हैं। गांधी पार्क, विकास भवन के सामने, पीडब्ल्यूडी तिराहा, कचहरी मार्ग पर भी यही स्थिति है। पुराने बस अड्डे पर भी दुकानों के सड़कों तक फैलाव और वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से रुक-रुककर जाम लगता रहा। आम राहगीर, छात्र-छात्राएं और दफ्तर जाने वाले लोग इस अव्यवस्था से खासे परेशान हैं।
गांधी उद्यान तिराहा के व्यापारी नितिन ने बताया कि त्योहार के समय हर साल यही स्थिति रहती है। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते। कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, लेकिन भीड़ के आगे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन रोड व स्टेडियम रोड पर मरम्मत के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। बदायूं मार्ग भी खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रशासन को त्योहार की रौनक के साथ-साथ लोगों की सहूलियत का भी ध्यान रखना होगा, ताकि उत्सव का आनंद बिना परेशानी के लिया जा सके।
वर्जन
बड़े वाहनों का शहर में मंगलवार से प्रवेश बंद रहेगा। लोकल डायवर्जन भी जारी किया गया है। यातायात नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। - मोहम्मद अकमल खान, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें