फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीएसटी के छापे की अफवाह पर बंद हुआ बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कस्बे में बुधवार दोपहर जीएसटी के छापे की अफवाह पर व्यापारियों में खलबली मच गई। इस दौरान लोग अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। काफी देर तक जब टीम नहीं आई तो व्यापारियों ने दुकानें खोल लीं।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को अचानक बाजार में अफवाह उड़ने लगी कि जीएसटी टीम कस्बा में पहुंच गई है। टीम के आने की सूचना पर बाजार बंद होने लगा। करीब आधा घंटा के लिए मोहल्ला खेड़ा स्टेट बैंक रोड, चांदनी चौक, घंटाघर चौक, गंज त्रिपोलिया बाजार बंद हो गए। बाद में लोगों को पता चला कि टीम के आने की सूचना केवल अफवाह थी। इसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानों को दोबारा खोल लिया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नेता विजय गुप्ता, पं. अमित शर्मा, मशकूर खान, वेदप्रकाश आनंद आदि ने बताया कि दोपहर को कस्बे के कई व्यापारियों के उनके पास फोन आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें