फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में सामान्य रहे हालात, सैलानी पर भी रही रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर शहर में दो दिनों तक दहशत का माहौल रहा। शुक्रवार को तो बाजार पूरी तरह बंद रहा। बुधवार को भी बाजार पर प्रदेश में बिगड़े माहौल का असर साफ दिख रहा था। महिलाओं और बच्चों की तादाद बेहद कम दिखी। शनिवार को बाजार खुला तो माहौल सामान्य रहा। खासकर पुराना शहर के सैलानी पर आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रौनक दिखी। अलबत्ता सैलानी सहित जगह-जगह पुलिस फोर्स भी ड्यूटी पर तैनात दिखा। इस पूरे माहौल को लेकर सैलानी बाजार के कुछ दुकानदारों से बात भी की गई-
विज्ञापन

शहर और बाजार का माहौल पुरअमन है। जिंदगी अपनी पटरी पर है, रोजमर्रा की तरह लोग बाहर निकले हैं। शुक्रवार को जरूर काफी तनावपूर्ण स्थिति हो गई थी। बाजार भी बंद था। तमाम आशंकाओं के बीच शाम को माहौल सामान्य हो पाया और लोगों ने राहत महसूस की। इसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका अच्छी रही। अवाम ने भी समझदारी से काम लिया। - हाजी मोहम्मद हनीफ, पान-सिगरेट दुकानदार।
बाजार अब नॉर्मल है। पिछले दो दिनों से काफी तनाव रहा। बुधवार को बाजार काफी हल्का था, शुक्रवार को तो खैर बाजार बंद ही रहा। शनिवार को बाजार की स्थिति आम दिनों से काफी बेहतर है। सभी को खुशी है कि बरेली का अमन बरकरार है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की भी तारीफ करेंगे कि उसने बहुत सूझबूझ के साथ पूरे प्रदर्शन को शांति से निपटवा दिया। - जाहिद अली, गिफ्ट शॉप।
विज्ञापन

दो दिन पहले दहशत का माहौल था। लग रहा था कि कहीं दूसरे शहरों की तरह बरेली का भी माहौल न बिगड़ जाए। बहरहाल अब सब नॉर्मल है। बाजार अपनी रौ में है। महिलाएं और बच्चे भी अब बाजारों में दिख रहे हैं। दरअसल, बरेली शहर का मूड कभी दंगे फसाद का रहा ही नहीं है, इसीलिए सभी के सहयोग से बरेली शांत भी रहा। - नजमी जान, जनरल स्टोर।
दो दिनों तक तो ऐसा लग रहा था कि पता नहीं क्या होगा। प्रदर्शन के दौरान शहर में क्या हालात होंगे, लेकिन अवाम और पुलिस प्रशासन के आपसी सहयोग और तालमेल से सब शांति से निपट गया। अब बाजार भी नॉर्मल है। ग्राहक भी घर से बेफिक्र हो कर निकल रहे हैं। बाजार में पूरी रौनक दिख रही है। कहीं कोई भय की स्थिति नहीं है। - नासिर हुसैन, स्वीट शॉप।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें