फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ के हमले से घोड़ी की मौत, पालक के सामने रोजी-रोटी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। कस्बे में रविवार की लगी साप्ताहिक बाजार में बंधी पालतू घोड़ी पर सांड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे घोड़ी की मौत हो गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने सांड़ को भगाया।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के थाना शाहबाद के गांव अनवा निवासी अमरपाल अपनी घोड़ा बुग्गी के साथ सिरौली की साप्ताहिक बाजार में छोटी सी एक दुकान लगाते हैं। इससे घोड़ी के पालक के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से मुआवजा की गुहार लगाई है। घोड़ी मालिक अमरपाल ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले 20 हजार रुपये इसे खरीदा था। उसी से उसका परिवार का भरण पोषण चलता था। घोड़ी की मौत के बाद नगर पंचायत की टीम ने उसके शव को दफन करवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें