फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांवों के कई रास्तों पर कब्जा, आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शनिवार को थाना नवाबगंज में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने शिकायतें सुनीं। इसमें अधिकांश शिकायतें गांवों के रास्तों व जमीन पर अतिक्रमण की रहीं, जिस पर लोगों का आवागमन रुक गया। सात शिकायतों में से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायताें को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। इसमें कई शिकायतकर्ता दोबारा शिकायत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी और कोतवाल राहुल सिंह ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। तुमड़िया गांव के नेमचंद ने शिकायत दर्ज कराई कि रास्ते पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे ग्रामीणों को निकलने में परेशानी हो रही है। नायब तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। कस्बे के मोहल्ला चाणक्यपुरी निवासी संजीव कुमार ने शिकायत की कि उनके पड़ोसी ने गली में अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे उनको निकलने में परेशानी हो रही है।
पंडरी गांव के पुजारी बाबा पूरनदास ने शिकायत की कि मंदिर जाने वाले रास्ते को दबंगों ने बंद कर दिया है, जिससे गांव के लोगों को घूमकर आना पड़ता है। रिछोला-किफायतुल्ला गांव के मुन्ने ,चांद बाबू, मोहम्मद यासीन, शहादज हुसैन ने शिकायत की कि उनकी भूमियों पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इन मामलों में नायब तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में सात शिकायतें आईं, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें