बरेली में नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। फतेहगंज पूर्वी में टिसूआ के पास लखनऊ दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्विस रोड से एक भैंसागाड़ी हाईवे पर आ रही थी। एक ट्रक उससे जा टकराया।
सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है। बरेली में नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए, तब यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, फतेहगंज पूर्वी में टिसूआ के पास लखनऊ दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्विस रोड से एक भैंसागाड़ी हाईवे पर आ रही थी। उस वक्त घना कोहरा था। इसी बीच पीछे आ रहे ट्रक चालक को जब बैलगाड़ी दिखी तो उसने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक मारे, लेकिन फिर भी ट्रक उससे टकरा गया।
हादसे में भैंसा मर गया। उसका चालक बाल बाल बचा। इसी दौरान पीछे से कार समेत अन्य वाहन आ गए, जो एक दूसरे से टकरा गए। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।