फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: कोहरे के चलते आज से कई ट्रेनें निरस्त, तीन से नौ दिसंबर तक इन गाड़ियों का रूट बदला

Fri, 01 Dec 2023 08:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ने लगी है। एक दिसंबर से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इस बीच आठ ट्रेनों का रूट बदले जाने से भी यात्रियों को समस्या होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मंडल के तीन रेलवे स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग के काम के कारण दस दिसंबर तक आठ ट्रेनों को बदले रूट से संचालित किया जाएगा। इनमें ज्यादातर ट्रेनों का तीन से नौ दिसंबर तक रूट बदला गया है। कोहरे के सीजन में रेलवे हर साल तीन माह के लिए ट्रेनों को निरस्त करता है। एक दिसंबर से निरस्त होने वाली ट्रेनों में 14235/14236 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14218/14217 उंचाहर एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें शामिल हैं। इस बीच आठ ट्रेनों का रूट बदले जाने से भी यात्रियों को समस्या होगी।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का बदला रूट
-13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक परिवर्तित रूट वाराणसी-मांवेल्हा देवीथाम-प्रतापगढ़-लखनऊ से संचालित की जाएगी।
-13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक परिवर्तित रूट लखनऊ-मांवेल्हा देवीधाम-प्रतापगढ़-वाराणसी से संचालित की जाएगी।
-13307 धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक परिवर्तित रूट वाराणसी-मांवेल्हा देवी धाम-प्रतापगढ़-लखनऊ से संचालित की जाएगी।
-13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक परिवर्तित रूट लखनऊ-मांवेल्हा देवी धाम-प्रतापगढ़-वाराणसी से संचालित की जाएगी।
-15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस आठ दिसंबर को परिवर्तित रूट लखनऊ-मांवेल्हा देवी थाम-प्रतापगढ़-वाराणसी से संचालित की जाएगी।
-15623 कामख्या एक्सप्रेस पांच दिसंबर को परिवर्तित रूट लखनऊ-मांवेल्हा देवी धाम-प्रतापगढ़-वाराणसी से संचालित की जाएगी।
-13151 कोलकाता-जम्मूतवी तीन से नौ दिसंबर तक परिवर्तित रूट जाफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ से संचालित की जाएगी।
-14650 अमृतसर-जयनगर चार, छह और नौ दिसंबर को परिवर्तित रूट लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा से संचालित की जाएगी।

चार दिसंबर से निरस्त हो जाएंगी ये ट्रेन 
कोहरे के सीजन में तीन माह के लिए निरस्त की जाने वाली ट्रेनों में 12209/12210 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल भी शामिल है। काठगोदाम से बरेली और लखनऊ होने हुए कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली यह इकलौती ट्रेन है। इस ट्रेन को चार दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त किया गया है।

बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस आज से हो जाएगी निरस्त
14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी तक।
14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक।
विज्ञापन

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल भी बिगड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को ट्रेनों ने यात्रियों को 20 घंटे तक इंतजार कराया। बृहस्पतिवार को 04405 दिल्ली स्पेशल ट्रेन 20 घंटे, 05065 नई दिल्ली स्पेशल 10 घंटे, 12328 हावड़ा सुपरफास्ट नौ घंटे, 05115 आनंदबिहार स्पेशल ट्रेन पांच घंटे, 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटा देरी से 10, 15652 लोहित एक्सप्रेस तीन घंटे, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस दो घंटे, 14673 शहीद एक्सप्रेस दो घंटे, 15121 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1:45 घंटे, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे देरी से बरेली आईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें