फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर का उल्लंघन कर खुलीं श्यामगंज बाजार में कई दुकानें, पुलिस ने दौड़ाया

विज्ञापन
श्यामगंज अनाज मंडी में लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज बाजार बुधवार को निर्धारित पूरब और दक्षिण दिशा में खुलना था, लेकिन कई दुकानदारों ने उत्तर और पश्चिम दिशा में भी प्रतिष्ठान खोल लिए। ये आधा शटर गिराकर कारोबार करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने दुकानदारों को दौड़ा दिया। कुछ व्यापारी पकड़े भी गए। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे दर्जन भर से ज्यादा दुकानदारों ने विपरीत दिशाओं में दुकानें खोल कर कारोबार शुरू कर दिया। इसकी जानकारी एसीएम रोहित यादव को मिली तो उन्होंने श्यामगंज पुलिस चौकी प्रभारी से दुकानें चेक कराईं। बाजार में पुलिस पहुंची तो अवैध रूप से दुकान खोले बैठे लोगों ने शटर गिरा दिए, लेकिन एसीएम और पुलिस के जाते ही फिर से दुकानें खोल लीं। यह सिलसिला पूरे दिन चला। हार्डवेयर और बर्तन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखी। मिर्च वाली गली में खुली गलत दुकानों की वजह से पूरे दिन जाम लगा रहा। पुलिस ने गलत दुकानें खोलने पर दुकानदारों को पकड़ा भी, लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया। दुकानदारों ने बताया कि मिर्च वाली गली तंग है, इसमें अवैध तरीके से ई-रिक्शा और ऑटो वाले दिन भर आते-जाते है। इससे कारोबारी और ग्राहक दोनों ही प्रभावित हैं। पुलिस से इसकी शिकायत भी की, लेकिन इन वाहनों का अवैध प्रवेश नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें